नई दिल्ली, मार्च 22 -- एयर इंडिया अपने पायलटों और चालक दल के लिए नया नियम लागू करने जा रहा है। नई फिटनेस नीति 1 मई से लागू की जाएगी। इसके तहत उड़ान से पहले और बाद में फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। अगर चालक दल के किसी भी सदस्य का वजन बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के मुताबिक नहीं पाया जाता है तो उसे विमान उड़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वजन ठीक करने के बाद ही वह विमान में उड़ान भर पाएगा। यह नियम सभी परमानेंट और कॉन्ट्रैक्चुअल केबिन क्रू पर लागू किया जाएगा। अगर कोई ओवरवेट पाया जाता है तो उसे रोस्टर से हटाया जाएगा और उसके भुगतान में भी कटौती की जाएगी। एयरलाइन का कहना है कि जिस तरह का कार्य केबिन क्रू को करना होता है, उसके लिए फिटनेस बहुत जरूरी है। एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि केबिन क्रू को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और सामान्य बीएमआई में रहना चाहि...