नई दिल्ली, जनवरी 22 -- फैट लॉस हमेशा वैसा नहीं दिखता जैसा हम सोचते हैं। ना हर बार वजन मशीन पर नंबर गिरते हैं और ना ही तुरंत कमर पतली दिखने लगती है। सच तो यह है कि शरीर फैट घटाने के दौरान कई ऐसे संकेत देता है जिन्हें हम अक्सर समझ ही नहीं पाते। नवी मुंबई की गायनेकोलॉजिस्ट Dr Mallika Surve के अनुसार, शरीर फैट घटने के दौरान कई 'weird' यानी अजीब संकेत देता है, जो असल में पॉजिटिव होते हैं लेकिन कई बार ध्यान नहीं जाता है।बार-बार पेशाब आना: डॉ. सुरवे बताती हैं कि बार-बार पेशाब आना फैट लॉस का पहला संकेत हो सकता है। शरीर जब अतिरिक्त वेस्ट और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है तो यूरिनेशन बढ़ जाता है। इसके अलावा, फैट कम होने पर शरीर की इंसुलेशन घटती है जिससे हाथ-पैर ठंडे लगने लगते हैं।ज्यादा ठंड लगना: जब शरीर का फैट कम होता है तो इंसुलेशन घटता है। इसी वजह से...