नई दिल्ली, अगस्त 30 -- वेट लॉस करना है, फिट रहना है तो डिनर नहीं करना चाहिए या शाम को 7 बजे के पहले खाना खा लेना चाहिए। ये वाली एडवाइज तो आपने काफी सारे लोगों के मुंह से सुनी होगी। एक्टर-एक्ट्रेसेज से लेकर फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट इस बात की सलाह देते हैं। लेकिन क्या सच में डिनर स्किप कर देना हर किसी के लिए संभव है। वो लोग जिनका रूटीन अपने काम-ऑफिस के घंटों के हिसाब से चलता है और जिन्हें घर आकर खाना खाने के लिए दो घंटे का समय चाहिए वो इस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं? इन्हीं मन की उलझनों को फिटनेस और हेल्थ कोच रेयॉन फर्नाडो ने दूर किया और बताया क्या सच में डिनर छोड़ देना हेल्दी है?खाना छोड़ना कोई डिसिप्लिन नहीं है रेयॉन फर्नांडिज जो अक्सर हेल्थ एंड फिटनेस से जुड़ी जानकारी को शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि खाना छोड़ना कंट्रोल में लग सक...