नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Banana Stem Juice यानी केले के तने का जूस भारतीय पारंपरिक चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण नेचुरल रेमेडी माना जाता है। यह जूस हाई फाइबर, पोटैशियम, विटामिन B6 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो वजन नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के समय में लोग डिटॉक्स ड्रिंक्स की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं और इनमें केले के तने का जूस एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है। सर्दियों में पाचन अक्सर धीमा हो जाता है जिससे ब्लोटिंग, गैस और वजन बढ़ने की समस्या शुरू होती है। ऐसे में यह जूस शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को सक्रिय बनाए रखता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह बहुत कम कैलोरी में शरीर को हाई न्यूट्रिशन प्रदान करता है जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से तेज होती है।केले के तने के जूस के फायद...