उन्नाव, मार्च 20 -- नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव में खेत में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम दो डॉक्टर के पैनल में मौरावां सीएचसी डॉक्टर पुनीत तिवारी व हसनगंज सीएचसी डॉक्टर गौरव सिंह मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सीने पर किसी वजनी वस्तु से हमला करने से हड्डियां टूट गई थी और फेफड़ा फटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक श्रीकांत लोध का शव 19 मार्च को गेहूं के खेत में मिला था। मृतक की मां सुंदारा की तहरीर पर पत्नी सुखरानी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...