जौनपुर, जनवरी 24 -- सिकरारा हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बांकी गांव में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की रात पौने आठ बजे के करीब बाइक से घर जा रहे एक वक्रांगी संचालक को धक्का देकर एक लाख सड़सठ हजार लूट लिया। घटना उसके घर से कुछ दूर पर हुई। बदमाशो ने रास्ते में एक युवक के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बांकी गांव के 48 वर्षीय रामआसरे विश्वकर्मा जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर भरतपुर गांव के समीप यूनियन बैंक का वक्रांगी केन्द्र चलाते है। शुक्रवार की रात पौने आठ बजे के करीब वह केन्द्र बंद कर अपना सामान और 1.67 लाख रुपये पिठू बैग में रखकर बाइक से घर लौट रहे थे। रामआसरे बांकी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुँचे थे तभी पीछे से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश उन्हें ओवर टेक करते ...