अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या। वक्फ सम्पत्तियों का विवरण पोर्टल पर फीड कराने के लिए उप्र शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ एवं सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा जनपद में वक्फ के मुतवल्लियों को कोर्डिनेटर नामित किया है। सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा मुतवल्ली एस. सुल्तान अशरफ, मो.शाहिद, मो. आरिफ, को और शिया वक्फ बोर्ड द्वारा शुजाअत हुसैन वसीम को कोआर्डीनेटर नामित किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ अयोध्या अमित प्रताप सिंह ने बताया कि वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में उनके कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...