बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र में वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद समेत पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्रही निवासी पीड़ित गौस मोहम्मद ने आरोप लगाया कि गांव स्थित वक्फ की जमीन और उससे जुड़ी संपत्तियों पर कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की साजिश रची। इसके लिए आरोपियों ने अभिलेखों में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और गलत तरीके से नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। कोर्रही निवासी आरोपी कासिम खां,मो. हनीफ, शरीफ खां, आयुब,यूनुस, पांच सहयोगी अज्ञात ने वक्फ संपत्ति से होने वाली आय भी हड़प ली। वर्ष 2023 में करीब 3 लाख रुपये, 2024 में 1.82 लाख रुपये और 2025 में 1.32 लाख रुपये की आय कथित तौर पर आरोपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.