मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला औकाफ कमेटी ने वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन निबंधन कराने के लिए मुहिम शुरू की है। सचिव प्रो. शमीम अख्तर ने बताया कि इसके लिए जिला औकाफ कमेटी के अध्यक्ष एहतेशाम हुसैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि जिले के ऐसे मस्जिद, मदरसे, कब्रिस्तान जो पूर्व से वक्फ बोर्ड में पंजीकृत नहीं है, उसकी इंट्री उम्मीद पोर्टल पर कराई जाएगी। इसके लिए गांव-गांव में जिम्मेवारों की टीम बनाई जाएगी, जो वक्फ संपत्ति के दस्तावेज को उम्मीद पोर्टल पर ऑनलाइन कराएगी। इसके बाद वक्फ बोर्ड में जाकर इसके अन्य कागजाती प्रक्रिया पूरी कराने की पहल होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.