कौशाम्बी, दिसम्बर 3 -- वक्फ संपत्तियों का ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराए जाने को लेकर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके तहत पांच दिसम्बर तक सभी वक्फ सम्पत्तियों का ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किया जाना है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों/वक्फ प्रबंधन को पांच दिसम्बर तक ब्योरा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार शिया/सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ में पंजीकृत समस्त वक्फ संपत्तियों को एकीकृत प्रबंधक, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम अन्तर्गत उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराए जाने का निर्देश पिछले दिनों जारी किया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पांच दिसम्बर की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। शासन का पत्र मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.