गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि वक्फ संपत्तियों से संबंधित सभी मुतवल्लियों/प्रबंध समितियों/प्रशासकों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी एवं दस्तावेजों की एक प्रति सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, पर्यटन भवन में 30 मई तक अनिवार्य रूप से जमा करनी है।‌ दस्तावेजों के जमा करवाने के लिए शिविर लगाया गया है। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने भी वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों से अपील की है कि जिन वक्फ संपत्तियों का उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण हो गया है वह जिला अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग में अपने दस्तावेज की एक प्रति जल्द से जल्द जमा करवा दें। यह भ...