बरेली, अगस्त 1 -- वक्फ बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। उन्होंने घोटाले की जांच के लिए 100 पन्नों में सबूत भी दिए। आरोप जड़ा कि जाम सामंत और चंदपुर बिचपुरी में करोड़ों की वक्फ संपत्ति में बड़ा खेल हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। एडीएम ई को ज्ञापन देते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि वक्फ बोर्ड में घोटाले के सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और कहा था कि इसकी जांच कराई जाए। मैंने कहा था कि राम मंदिर में जो चढ़ावा चोरी हुई है, वह सिर्फ दो-ढाई करोड़ की है। समाजवादी पार्टी के शासन में वक्फ बोर्ड के जरिए करोड़ों का जो घोटाला हुआ, उस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मुझसे समाजवादी पार्टी के लोग सबूत मांग रहे थे। मैंने आज एडीएम ई को तमाम सबूत पेश कर दिए हैं। एक बहेड़ी में जाम ...