वक्फ बोर्ड ने 12 दुकानदारों को जारी किया नोटिस
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने जामा मस्जिद एवं मदरसा रहमानिया से संबंधित 12 दुकानों का आवंटन नियम विरुद्ध माना है। अब बोर्ड ने दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इसमें दुकानदारों को 21 सितंबर तक अपना पक्ष बोर्ड के सामने पेश करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि पूर्व में बोर्ड ने जामा मस्जिद व मदरसा रहमानिया की वक्फ संपत्तियों के लेनदेन में वित्तीय अनियमिताएं और 12 दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्कालीन प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश मौजूदा प्रशासक कामिल खान को दिए थे। तब कामिल खान ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। हालांकि अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं अब बोर्ड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीप्ति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.