देहरादून, मार्च 19 -- देहरादून। आजाद कॉलोनी स्थित अब्दुल कलाम आजाद पब्लिक स्कूल में वक्फ बोर्ड की ओर से जरूरतमंदों को ईद किट बांटी गई। बुधवार को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने करीब 50 परिवारों को राशन व अन्य जरूरी सामग्री की किट सौंपी। बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें दुआओं से नवाजा और उनकी ईद की खुशियां दोगुनी हो गई। इस अवसर पर शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ बोर्ड की विभिन्न कमेटियों के माध्यम से त्योहार की खुशियां साझा करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मास्टर आबिद, भाजपा नेता गुलफाम शेख, मास्टर मुस्तकीम हसन, वसीम अंसारी, अकबर मंसूरी, सलीम शाह और नवाबुद्दीन शाह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.