देहरादून, सितम्बर 3 -- उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुताबिक अब मुस्लिम समुदाय के लिए नया निकाहनामा तैयार किया जा रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड इसके ड्राफ्ट पर काम कर रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि नए निकाहनामे में यूसीसी के तहत मुस्लिम समुदाय के लिए किए गए बदलावों को शामिल किया जाएगा। इसमें हलाला और दूसरी-तीसरी शादी पर रोक इत्यादि शामिल होंगे। शादाब शम्स ने कहा कि इस संबंध में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने वाले लोगों से भी बातचीत की जा रही है। इनमें शत्रुघ्न, सुलेखा डंगवाल और मनु गौड़ शामिल हैं। जल्द ही सभी से चर्चा करके नए निकाहनामे को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- भारत में लागू होना चाहिए UCC, बांग्लादेश-PAK में भी जरूरत: तसलीमा नसरीननिकाहनामा में क्या-क्या प्रावधान होंगे उन्होंने बताया कि प्रस्त...