बागपत, मई 10 -- बड़ौत। नगर पालिका परिषद बड़ौत के लोगों ने शनिवार को वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अवैध कब्जे और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा वक्फ संख्या 2090 मेरठ/बागपत से संबंधित संपत्तियों के प्रबंधन के लिए नई कमेटी नियुक्त की गई है। आरोप है कि कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर वक्फ की जमीन और संपत्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। नामित सभासद मईनुद्दीन अब्बासी ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में वक्फ संपत्तियों के 990 रजिस्ट्रेशन रद्द; कब्रिस्तान और मस्जिदों के सबसे ज्यादा उन्...