रुडकी, मार्च 25 -- भगवानपुर। सिकरौढा गांव में वक्फ बोर्ड की छह हेक्टेयर भूमि पर खड़ी गेहूं व अन्य फसलों की नीलामी बुधवार को प्रशासनिक देखरेख में संपन्न हुई। तहसील प्रशासन की मौजूदगी में हुई इस प्रक्रिया में सलेमपुर निवासी फारूक ने सर्वाधिक पांच लाख रुपये की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की। बोलीदाता से नियम के अनुसार मौके पर ही एक चौथाई धनराशि जमा करा ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...