बुलंदशहर, सितम्बर 23 -- समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन बुधवार को बुलंदशहर जिला सपा कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। प्रेसवार्ता में रामजीलाल सुमन ने भाजपा सरकार, चुनाव आयोग, एसआईआर और संभावित गठबंधनों को लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। रामजी लाल सुमन ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन वक्त का तकादा है। दोनों पार्टियां मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्तर पर होगा। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस ने उन्हें इस...