नई दिल्ली, जुलाई 16 -- वक्त का पहिया घूम गया है। जो रूस कभी दुनिया भर में अपना तेल बेचकर अकूत कमाई करता था, आज पेट्रोल की कमी से जूझ रहा है और भारत के दरवाजे पर हाथ फैलाए खड़ा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों से रूस के रिफाइनिंग नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित होने के बाद रूसी कंपनियां भारतीय रिफाइनरों से पेट्रोल सप्लाई के लिए संपर्क कर रही हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है।रूस से कच्चा तेल खरीदता है भारत भारत यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस का कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है, लेकिन अब रूस खुद भारत से तैयार ईंधन (पेट्रोल) खरीदने की कोशिश कर रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि रूस ने भारत के निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों के रिफाइनरों से बातचीत की है। अगर ...