जौनपुर, मई 15 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में भूमि विवाद में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय पुत्र मुक्तेश्वर पांडेय ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पट्टीदारों से भूमि का बंटवारा पारिवारिक समझौते से 2011 में हो गया है। पारिवारिक बंटवारे की भूमि में लोग अपने-अपने हिस्से पर काबिज है। रविवार की शाम विपक्षी उदय सरोज पांडेय, आशुतोष पांडेय, नागेश पांडेय, अभिषेक पाण्डेय दरवाजे पर आकर फिर से बंटवारे की बात कहने लगे। बंटवारा होने की बात कहने पर उक्त लोग गालियां देते हुए दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल, चारपाई एवं चश्मा तोड़ दिए। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता से मारपीट के मामले में चार पर केस हमें धक्का मार दिए जिससे मेरे कान पर खरोच आई मुझे चोट...