आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में वकील से दो लाख रुपये गुंडा टैक्स की मांग की गई। रुपये ने दने पर आरोपियों ने उनकी निर्माणाधीन दीवार गिरा दी और मजदूरों को भगा दिया था। वकील की तहरीर पर सिधारी थाना की पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी राजीव पांडेय सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। वह शहर के सिधारी में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने मकान बनवाने के लिए सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन खरीदी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीन में निर्माण शुरू करने पर कुछ लोग दो लाख रुपये गुंडा टैक्स की मांग करने लगते हैं। इसके चलते वर्ष 2024 से निर्माण कार्य रुका हुआ है। दिसंबर 2025 में निर्माण कार्य शुरू करने पर राजेश यादव उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.