बिल्ल्होर, अगस्त 22 -- बिल्हौर,संवाददाता। बिल्हौर तहसील के नामिका अधिवक्ता की पहल पर फिर एक वकील समेत चार लोगों की जमीन अब राज्य सरकार में दर्ज कर दी। तहसीलदार बिल्हौर की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। तहसील के नामिका वकील सुशांक मिश्रा ने बताया कि वकील प्रभाकर अवस्थी ने मनावा गांव में भी विधि विरूद्व तरह से मनावा गांव की भूमि का बैनामा करा लिया था। वहीं, मनावा गांव में राजाराम और इलियासपुर गांव में इलियास ने और बरौली गांव में राधेश्याम ने विधि विरूद्व तरह से जमीन की खरीद-फरोख्त और वसीयत करा ली। नामिका वकील की पहल पर तहसीलदार बिल्हौर अनुभवचंद्रा ने वकील प्रभाकर अवस्थी समेत चारों लोगों की भूमि को राज्य सरकार में दर्ज कराने की संस्तुति कर पत्रावली को एसडीएम बिल्हौर के कोर्ट में भेजी हैं। वहीं, तहसीलदार और नामिका वकील की इस कार्रवा...