लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन छह पदों के लिए छह पर्चे दाखिल किए गए। चार पदों पर एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा है। नामांकन के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री पदों पर चुनाव होगा। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह भदौरिया ने पर्चा दाखिल किया। इससे इस पद पर उनकी चंद्रकेश से सीधी टक्कर होगी। उपाध्यक्ष के लिए अरुण गुप्ता के पर्चा दाखिल करने के बाद इस पद पर भी उनके और सोनेलाल लोधी के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। मंत्री पद के लिए महेश पांडे, राजू गिरि और मो. लतीफ खां के बीच टक्कर होगी। बुधवार को अंकेक्षक, संयुक्त मंत्री तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन होने से सर्वेश यादव को संयुक्त मंत्री, अखिल श्रीवास्तव को अंकेक्षक, रमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.