बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर। गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम थरौली निवासी शराफतउल्ला ने देहात कोतवाली में 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दीवानी न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए नौ मार्च को आया था। सात मार्च को अधिवक्ता फारूक अहमद को बहस के लिए 1800 रुपये दिए थे। नौ मार्च को जब बहस के लिए वकील को बुलाया तो बहस करने से इंकार कर दिया और पिटाई भी की। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि अधिवक्ता फारूक अहमद पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.