प्रयागराज, मई 7 -- कायस्थ पाठशाला की जमीन पर चारदीवारी बनाने गए अधिवक्ता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने जार्जटाउन थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी तहरीर के मुताबिक, छह मई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छीतपुर के अश्वनी सोनकर, उसके परिजन और 10-12 अज्ञात लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। अश्वनी और भोला ने तमंचे से फायर किया, वह बाल-बाल बचे। पुलिस अश्वनी, भोला, शम्भू पटेल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...