बुलंदशहर, फरवरी 16 -- डिबाई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में कार सवारों ने वकील का सड़क पर पीछा कर रास्ता रोक कर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित वकील ने एक नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। ग्राम राजपुरा जनपद संभल निवासी राजकुमार अपनी कर से अलीगढ़ जा रहे थे। डिबाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर मखेना के पास बोलेरो सवार लोगों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया और लाठी डंडे और सरिया से वार कर वकील को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित वकील ने एक नामजद नेमपाल तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभाती रवि रतन सिंह ने बताया कि वकील राम कुमार का अपने चचेरे भाई नेमपाल से जमीन का विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...