वकील ने कोर्ट में सुलह के लिए विपक्षी को किया फोन, मिली धमकी
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीवानी न्यायायल के वकील ने विपक्षी को फोन सुलह के लिए बुलाया, विपक्षी ने वकील को धमकी दी। वकील की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कुंआ देवचंद पट्टी गंव निवासी प्रकाश रंजन राय दीवानी में अधिवक्ता है। उन्होंने आरोप लगाया परिवार न्यायालय में प्रीति मौर्य उसके पति मनीष मौर्य में विवाद चल रहा है। रंजन राय प्रीति मौर्य के अधिवक्ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के निर्देश पर विपक्षी मनीष मौर्य को गुरुवार की सुबह फोन कर सुलह समझौता केंद्र में उपस्थित होने के लिए बुलाया। मनीष मौर्य ने फोन पर अधिवक्ता से गाली गलौज की, जानमाल की धमकी दी। अधिवक्ता रंजन राय की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.