नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख थाने में अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे वकील दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट ने मंगलवार को कामकाज किया, जबकि दूसरे गुट ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस को न्यायालय में प्रवेश नहीं करने दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ता से मारपीट के मामले में मंगलवार को कोर्ट में कामकाज का शुरू किया गया। कुछ लोग जानबूझकर मामले को तूल दे रहे हैं, जबकि पुलिस ने समय रहते अपना काम पूरा किया। अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। न्यायालय से मामले में मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। बार एसोसिएशन के सचिव शोभाराम चंदीला समेत काफी वकीलों ने इस फैसले का समर्थन किया, जबकि दूसरे गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.