वकील को धक्का देकर चेन छीनी
प्रयागराज, अप्रैल 19 -- फाफामऊ। शांतिपुरम में रहने वाले एक वकील को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रविवार को रोककर धक्का दे दिया और जब वह सड़क पर गिर गए तो उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मऊआइमा के सेमरा वीरभानपुर महरोड़ा के विकास पटेल वकील हैं और शांतिपुरम कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। रविवार दोपहर में कॉलोनी की सड़क पर पैदल जा रहे थे तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उनकी चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.