जौनपुर, अगस्त 2 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सोहांसा में पुरानी रंजिश में हाईकोर्ट के अधिवक्ता और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने तथा गाली-गलौज करने का मामले में तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। गांव निवासी राज करन पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया किराजेंद्र प्रसाद पटेल , कड़ेदीन पटेल तथा गुलाब चंद पटेल पटेल पुरानी रंजिश रखते हैं। रविवार सुबह करीब दस बजे तीनों आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...