महोबा, सितम्बर 5 -- UP News: यूपी के महोबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अधिवक्ता को घेर युवतियों के अभद्रता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में युवतियां और महिलाएं एक अधिवक्ता को पकड़े दिख रही हैं। यही नहीं बीच-बीच में युवतियां और महिलाएं अधिवक्ता को जूते-चप्पल से पीट रही हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर दो नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद युवतियों और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद समझौता भी हो ग...