फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर में गुरुवार शाम एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। कानपुर नगर निवासी प्रकाश सिंह तहसील में मुंशी का काम करता था और आबूनगर में किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसने फांसी लगा ली। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। पारिवारिक कलह के चलते वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। करीब आठ माह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह परेशान रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.