गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद। कचहरी परिसर में अधिवक्ता के पिता पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनीष कुमार ने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में उनका चैंबर है। उनके पिता सुरेंद्र सिंह भी उनके साथ काम करते हैं। 28 फरवरी की सुबह उनके पिता कचहरी परिसर में थे, इसी दौरान मोदीनगर निवासी जयभगवान पहुंचा और उनके पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो जयभगवान ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके पिता की नाक से खून बहने लगा और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.