देहरादून, अप्रैल 8 -- गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के ईदगाह ब्लॉक में एक वकील के कार्यालय के ऊपर बने आवासीय कमरे का ताला तोड़कर चोर ने नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। कैंट कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईदगाह ब्लॉक-तीन निवासी अधिवक्ता चंद्रमोहन इस्सर ने पुलिस को बताया कि उनके कार्यालय के प्रथम तल पर दो कमरों में उनके पुत्र रहते हैं। बीते चार अप्रैल की रात उनका बेटा दोस्तों के साथ मसूरी गया हुआ था, जिसके चलते ताले लगे थे। सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग के अनुसार देर रात करीब 2:34 बजे एक व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर दीवार फांदकर परिसर में घुसा। उसने सीढ़ियों और कमरों के कुल चार ताले तोड़े। इसके बाद चोर ने कमरों का सामान खंगाला और वहां रखे 30-35 हजार रुपये नकद, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.