वकील के चैंबर का ताला तोड़कर सीमेंट चोरी
प्रयागराज, मई 7 -- क्लाइव रोड निवासी अधिवक्ता अरिजीत दत्त ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, चोरों ने क्लाइव रोड स्थित उनके चैंबर का ताला तोड़कर अंदर रखी छह बोरी सीमेंट चोरी कर ली। दरवाजों पर लिखे उनके व जूनियर अधिवक्ताओं के नाम भी मिटा दिए थे। अधिवक्ता का कहना है कि इससे पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.