बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- क्षेत्र में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी शुक्रवार को उस समय देखने को मिली जब कोतवाली से चंद कदम दूरी पर स्थित एक वकील के चेंबर के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने वकील के पुत्र समेत दो लोगों के साथ मारपीट कर दी और चेंबर में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में दो लोग घायल हो गए।नगर के टुककीमल की बगीची निवासी एडवोकेट प्रमेश चंद शर्मा का पुरानी तहसील परिसर में चेंबर है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को गांव निजामपुर निवासी दो युवक स्कूटी से आए और उनके चेंबर के सामने स्कूटी खड़ा करने लगे। इस पर उनके पुत्र नितिन शर्मा ने मना किया तो दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।आरोप है कि थोड़ी देर में 6-7 युवक मौके पर पहुंच गए और नितिन शर्मा व वंश शर्...