शाहजहांपुर, मार्च 30 -- पुवायां। गुमशुदा मोबाइल की तलाश कर रहा दरोगा वकील के घर मे घुस गए, इस बात से नाराज वकील और दरोगा के बीच नोकझोक हो गई, थोड़ी देर बाद दरोगा ने वकील के घर पर जाकर गलती मानते हुए माफी मांगी। मामला थाना पुवायां में क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के दौरान का है। कुछ दिन पूर्व सतवां गांव की एक महिला पुवायां में बाजार से कुछ सामान खरीदने आई थी उसी दिन महिला का मोबाइल गुम हो गया। महिला ने मोबाइल गुम होने के रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करा दी, मोबाइल की रिपोर्ट की जांच कर रहे दरोगा ने नगर के कटरा बाजार मोहल्ले में एक वकील साहब के घर घुस गया इस बात से नाराज वकील ने कोतवाली जाकर दरोगा को काफी खरी खोटी सुनाई गलती का एहसास होने पर थोड़ी देर बाद दरोगा वकील के घर जाकर माफी मांगी। इस मामले में कोतवाल रविकरन सिंह ने बताया कि वकील व ...