देवघर, मार्च 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय दुकान के समीप अभिषेक आनंद नामक वकील के अपहरण का प्रयास किया गया है। इस मामने में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की तत्परता से वकील की जान बच गई। आवेदन में अभिषेक आनंद ने बताया कि 21 मार्च 2026 को शाम करीब 8 से 8:30 बजे के बीच उन्हें एक कार संख्या जेएच -04-एएफ -4935 से अगवा करने का प्रयास किया गया। पांडेय मोड़ के पास कार में बैठा आरोपी शराब के नशे में था और उसने अभिषेक आनंद का हाथ पकड़कर उन्हें कार के अंदर खींचने का प्रयास किया। आरोपी ने अपहरण के दौरान यह कहा कि वकील है, इसलिए मोटा फिरौती मिलेगा। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने विरोध किया और कहा कि आरोपी व्यक्ति को थाने में सौंप दें। इस बीच स्थानीय लोग और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.