रामपुर, फरवरी 18 -- रामपुर। अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या के आरोपी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हाईकोर्ट की शरण में जा पहुंचे हैं। उन्होंने एंटरीसिपेटरी वेल के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। मालूम हो कि पिछले दिनों जिला पंचायत में अधिवक्ता फारूख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, हालांकि हत्या के बाद कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें घटना कुछ और ही प्रतीत होती दिखाई दी। लेकिन, इस मामले में जिला पंचायत के बाबू असगर अली और अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हत्या के मुख्यारोपी असगर अली को पुलिस ने जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी नीरज चौधरी इस मामले में एंटरीसिपेटरी वेल के लिए हाईकोर्ट जा पहुंचे हैं। उन्होंने वहां प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...