वकील का कंप्यूटर जब्त मामले में सुनवाई होगी
नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें एक वकील के दफ्तर में जीएसटी तलाशी और उनके कंप्यूटर को जब्त करने की कार्रवाई को सही ठहराया गया था। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने वरिष्ठ विकास सिंह और एन. हरिहरन की दलीलों पर ध्यान दिया, जिन्होंने वकील पुनीत बत्रा की अपील पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी। सिंह ने दूसरे क्लाइंट्स से जुड़ी गोपनीय जानकारी वाले डेटा तक पहुंच को लेकर चिंता जताई। सिंह ने कहा कि कंप्यूटर जब्त कर लिए गए हैं। जानकारी तक पहुंच हो जाएगी। गोपनीयता का उल्लंघन होगा। सीजेआई ने कहा, हम इसे सूचीबद्ध करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.