गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम जिला अदालत परिसर के रिकॉर्ड रूम में रविवार को लगी भीषण आग के बाद पैदा हुए हालातों को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन ने आगामी एक जून तक नो वर्क डे (कार्य निलंबन) का ऐलान किया है। इसके साथ ही बार एसोसिएशन ने वकीलों से अपील की है कि वे एक जून तक बिना किसी बेहद जरूरी काम के अदालत परिसर में न आएं। यह भी पढ़ें- कोर्ट में आग लगने की जांच एसआईटी करेगीवकीलों और मुवक्किलों को राहत वकीलों और मुवक्किलों को बड़ी राहत देते हुए अदालत प्रशासन ने भी यह भरोसा दिया है कि इस अवधि तक किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा, यानी कोर्ट में हाजिर न होने पर किसी के खिलाफ कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं होगी। अदालत परिसर के मौजूदा हालातों और सुरक्षा चिंताओं को लेकर मंगलवार शाम को जिला बार एसोसिएशन की गवर्...