नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट की सीबीआई जांच कराने की मांग करने वाले वकीलों के समूह को हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में इस्तीफे की मांग को लेकर बीसीआई के दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों के साथ गुंडों ने मारपीट की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष वकीलों के समूह की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि बीसीआई दफ्तर के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ गुंडों ने वकीलों की कथित तौर पर पिटाई की। यह भी पढ़ें- मनन मिश्रा का विरोध करने वाले वकील पहुंचे SC, CJI ने दिया झटका; CBI जांच की थी मांग ये गुंडे खुद को वकील बत...