गोंडा, मार्च 12 -- करनैलगंज। तहसील परिसर में गुरुवार को एक ओर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा, वहीं दूसरी ओर तहसील के सभी कार्यालय और न्यायालय खुले रहे। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, तहसीलदार अतुल कुमार पाल व नायब तहसीलदार के साथ बैठकर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनती रहीं। एसडीएम ने बताया कि तहसील में आने वाले सभी फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण कराया जा रहा है और तहसील का कोई भी प्रशासनिक कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते न्यायालयों में नियमित सुनवाई प्रभावित हो रही है, लेकिन आम जनता की शिकायतों पर जांच और आवश्यक कार्रवाई प्रतिदिन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.