इटावा औरैया, मई 18 -- इटावा। लखनऊ में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में आल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने कचहरी पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन भी सौपा।प्रदेशीय उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष डीबीए अनिल कुमार गौर, जिलाध्यक्ष विद्याराम भारती, महामंत्री मनोज कुमार सिंह गौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीजी चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेशीय उपाध्यक्ष अनिल गौर ने कहा कि रविवार के दिन लखनऊ में कुछ अवैध चैम्बर तोड़े जाने का आदेश उच्च न्यायालय का था जिसके अनुपालन में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मनमाने तरीके से चिन्हित चैम्बर के अलावा अन्य अधिवक्ताओं के चैम्बर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन विरोध करने पर बर्बर लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई अधिवक्ता जख्मी हुये हैं। उन...