वकीलों पर लाठीचार्ज घटना की न्यायिक जांच हो
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चैम्बर तोड़े जाने की घटना में लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी संगीता पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि बीते 17 मई को कचहरी के समीप बिना पूर्व नोटिस के अधिवक्ताओं के चैम्बर तोड़े गये। लाठीचार्ज हुआ। सैकड़ों अधिवक्ता घायल हुए। नगर निगम, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। साथ ही घायल अधिवक्ताओं को उपचार के लिए वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए। घटना की हाईकोर्ट के न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.