वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में आजाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
शामली, मई 21 -- शामली। आजाद अधिकार सेना पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को लखनऊ में वकीलों के साथ हुई मारपीट और उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गौत्रा के नेतृत्व में तहसील शामली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर गैर कानूनी और मनमाने ढंग से बुलडोजर चलाया गया तथा वकीलों पर निर्ममतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर हमला बताया। ज्ञापन में मांग की गई कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर ठाकुरगंज थाना प्रभारी समेत अन्य जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित किया जाए। यह भी पढ़ें- अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.