प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने लखनऊ में वकीलों के चैम्बर तोड़ने के दौरान लाठीचार्ज व महिला अधिवक्ताओं से बदसलूकी की निंदा की है। हाईकोर्ट बार के पूर्व संयुक्त सचिव आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहा पर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हाईकोर्ट बार के संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय के अनुसार अध्यक्ष राकेश पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लखनऊ के वकीलों से पुलिस बर्बरता की निंदा की गई। साथ ही लखनऊ के अधिवक्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं पर पुलिस की क्रूर, बर्बर और अनुचित कार्रवाई के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की मांग का समर्थन किया गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में गरजे वकील बैठक का संचालन महास...