मऊ, मई 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में घोसी तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को मार्च निकालकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। सभी ने एक स्वर में लखनऊ की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। वकीलों का कहना है कि अगर जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ तहसील बार एसोसिएशन घोसी के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील सड़क पर उतरे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में गरजे वकील अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन होश में आओ और अधिवक्ता एकता जिं...