वकीलों ने समस्याओं को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
गोंडा, मई 7 -- गोण्डा, विधि संवाददाता । बार एसोसिएशन गोण्डा के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी और महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयुक्त देवीपाटन मंडल से मुलाकात कर अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में कमिश्नरी न्यायालयों में वादों की सुनवाई का क्रम तय कर उसकी पूर्व सूचना देने, भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था कराने, जलभराव से बचाव के लिए नाली निर्माण तथा सुलभ शौचालय की व्यवस्था की मांग की गई। साथ ही न्यायालय में कार्य शुरू होने का समय निर्धारित करने की भी मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, के के मिश्रा, रामशंकर पाण्डेय, विवेक कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, अतुल सिंह, इजहार अहमद सहित कई अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.