वकीलों ने संडीला में 'काले कानून' का पुतला फूंका
हरदोई, जून 18 -- संडीला। निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार से चल रही कलमबंद हड़ताल के बीच गुरुवार को अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां और मंत्री नागेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर से जुलूस निकालकर सरकार के कथित 'काले कानून' का पुतला दहन किया। अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने निबंधन विभाग के निजीकरण को जनविरोधी बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालय पर 20 जून तक ताला बंदी की घोषणा जुलूस तहसील परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.